विज्ञापन

हम सब एक है

Akshay Suthar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हम सब एक है, एक थे, एक ही रहेंगे हम,
        
                                                    
                            
चाहें जैसें हो हालात, मिल कर लडेंगे हम।
हमनें कई जंग, कई लड़ाई, कई बुराईयों को हराया है,
एक तू कोरोना वायरस तुझे भी हरायेंगे हम।
हम साथ है, साथ थे, साथ ही रहेंगे हम,
हर चुनौतियों का सामना मिल कर करेंगे हम।
हम सब एक है, एक थे, एक ही रहेंगे हम ,
हर जरूरतमंद की मदद मिल कर करेंगे हम।
लॉकडाउन का समय है, घर पर ही रहेंगे हम,
भारत सरकार की गाईड लाईन का पालन करेंगे हम।
हम सब एक है, एक थे, एक ही रहेंगे हम,
हर विपत्ति के समय मिल कर रहेंगे हम।
ईश्वर रूपी डॉक्टरों
और पुलिस-प्रशासन का आदर व
सम्मान करेंगे हम,
घर में रहेंगे हम घर में ही रहेंगे हम।
प्रकृति और पशु पक्षियों से,
खिलवाड़ नहीं करेंगे हम।
हम सब एक है, एक थे, एक ही रहेंगे हम,
भारत को हर चुनौती से विश्व विजय बनाएँगे हम।
हम सब एक है, एक थे, एक ही रहेंगे हम।

-अक्षय सुथार(बिट्टू)
ऋषभदेव (उदयपुर)


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7108 कविताएं

View Profile