रख आये है
त्योहार पर लौट आया गांव अपने
अधूरे सपने कही और रख आये है
तुमको मिल जाएंगे हर कदम तेरे कई दोस्त
कुछ दोस्त का हाथ कही और रख आये है
मै पहुंच तो जाऊंगा गंतव्य पर अपने
मगर जज़्बात कही और रख आये है
खिलौने देखता हु तो याद आता है
खिलौने लाया हु बचपन कही और रख आये है
गांव जाते ही बन जाऊंगा बच्चा मै
शहर में अपनी जवानी रख आये है
उगते सूरज के साथ आये है
ढलता शाम कही और रख आये है
कुछ इस तरह आना पड़ा है
चराग़ लौटे है रोशनी कही और रख आये है
मै रो ना सकूँगा अपने घर पर
आंख के आशु कही और रख आये है
- ऐ. के. गौतम