विज्ञापन

एक शाम संभाल रखो

Akash Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इंसान होना सही है
        
                                                    
                            
साथ में थोड़ा ज़मीर रखो
घर में एकता चाहिए तो
पड़ोसियों से बैर रखो
आसां नहीं यहां बुलंदियों को छूना
सफ़र में हो इतना तो ख़्याल रखो
एक हाथ में गुलाब तो दूजे तलवार रखो
मायूसी घेर लेती है पाकर अकेला शख़्स
काफ़िला ना सही दोस्ती का एक ज़र्रा तो रखो
अब वो तुम्हारा नहीं रहा ये तुम्हे पता है
वो अभी भी तुम्हारा ये अफवाह रखो
स्टेशन पर वो बच्चा जो बचपन बेच रहा था
उसकी मेहनत का ठीक ठाक दाम तो रखो
दुःख यूं भाग जाएगा तुम्हे छोड़कर
सर अपना मां की आँचल में रखो
कुएं में दिखाई देने वाला ठंडा चाँद है वो
अचानक सामने आए तो थोड़ी सी हैरत रखो
तुम्हारा दिन कैसे कैसे लोगों के साथ गुजरता है गौतम
एक शाम उसके लिए भी संभाल रखो
- ऐ .के .गौतम
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all