विज्ञापन

दोस्ती

Akanksha Kasaudhan

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            किसी के लिए एहसास है
        
                                                    
                            
किसी के लिए विश्वास है
किसी के लिए बस आस है
पर मेरे लिए दोस्ती का मतलब ही खास है।

दोस्ती है, तो बचपन है
यादें हैं ,मुलाकाते हैं
मुस्कुराहटों की बरसाते हैं।
शिकायतों की बातें हैं
जज्बातों का रिश्ता है
मेरे लिए दोस्ती ,हर दिल का किस्सा है।

किसी के लिए निःस्वार्थ है
किसी के लिए ये स्वार्थ है
किसी के लिए ये जीवन भर का साथ है
पर,मेरे लिए दोस्ती, जिंदगी का अनमोल हिस्सा है।
मेरे लिए दोस्ती दिल से दिल का रिश्ता है।।

आकांक्षा कसौधन
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all