विज्ञापन

दिल में जो मुहब्बत की रौशनी नहीं होती

Ajatshatru Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल में जो मुहब्बत की रौशनी नहीं होती
        
                                                    
                            
तेरे बिन ये जिंदगी , जिंदगी नहीं होती ।

माना कि मुश्किलें हैं मुहब्बत की डगर में
महबूब बिन मुहब्बत की बंदगी नहीं होती ।

जीत की हसरत हमेशा दिल में रखना पर
हार के बिना पूरी जिंदगी नहीं होती ।

चिराग़ हमसफ़र है अंधेरी रात का ठाकुर
जुगनुओं से अंधेरे में रौशनी नहीं होती ।
-अजातशत्रु सिंह
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile