विज्ञापन

प्रथम क्रांति

Aditya Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गुलामी की बेड़ियो मे जब
        
                                                    
                            
जकड़ा भारत सारा था

हर व्यक्ति झेल रहा
अत्याचार और प्रताड़ना था

ब्रिटिश हुकूमत राज नही
करा रहा गुलामी था

हर इंसान पीड़ित हो
कर रहा गुलामी था

साहस किसी का था नही
विरोध कर कोई नही पाता था

मासूम निर्दोष इस अत्याचार से
पीड़ित हो मारा जाता था

फिर एक चिंगारी उठी बैरकपुर से
पूरा ब्रिटिश हुकूमत दहला था

मंगल पांडे नाम की क्रांति का नाम
पूरे हिंदुस्तान मे फैला था

प्रथम गोली चली उस बंदूक से
जो मंगल पांडे ने चलाई थी

पूरे भारतवर्ष मे
क्रांति की लहर दौड़ाई थी

फांसी के तख्ते तक
हल्ला बोल का नारा था

वर्ष 1857 में
मंगल पांडे बना ज्वाला था

इस विद्रोह से फैली क्रांति ने
स्वतंत्रता तक पहुंचाया था

पूरे भारतवर्ष मे
अमर तिरंगा लहराया था

 
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10926 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

478 कविताएं

View Profile