आज कीमत नही कल हाथ नही आएंगे
दूर दुनिया से तेरी मीत चले जायेंगे
जब भी खुशियों को तुझे बांटने की हसरत हो
जब भी आहों को तेरी अपनों की जरूरत हो
जिस घड़ी तुझको तेरे लोग भूल जाएंगे
बिन कहे साथ थे हम किस्से याद आएंगे
याद कर मुझको तेरे होंठ मुस्करायेंगे
बाद मुद्दत के तुम्हे याद बहुत आएंगे...
"सरु"
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।