विज्ञापन

मेरा गांव अब खो रहा है

Abhijeet Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दूर बरगद के पेड़ के झुरमुटों से
        
                                                    
                            
चमकता सूरज
पूरब से विस्तार ले रहा है,
गाँव के अन्तिम छोर
का हरा भरा भीटा
अब वीरान है,
चकरोट से सटे
खरिहान का वो महुए का पेड़
अब ठूँठा हो चूका है,
पानी से लबालब भरे गढ़ई में
अब आम नहीं गिरते,
पेड़ो से तोड़े कच्चे आमों के बदले,
अब आइसक्रीम बिका नहीं करती,
गाँव के बीचों बीच बना वो पुराना इनारा
अब सूख चुका है,
आबादी के विस्तार से,
पूराने बागो का ह्रास हो रहा है!
कैसे कहूँ कि,
मेरा गाँव खो रहा है!


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile