विज्ञापन

फिर से कौमी एकता का इतिहास गढ़ता हूंं।

आदित्य रहब़र

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कभी तू मेरी होली का पुआ खा लेना ।
        
                                                    
                            
कभी मैं तेरी ईद की सेवईयाँ खा लूंगा।

कभी तू मेरे रामनवी में जयकारे लगा लेना ।
कभी मैं तेरी मुहर्रम में तजिया उठा लूंगा।

कभी तू मुझे गले लगा लेना।
कभी मैं तुम्हें गले लगा लूंगा।

छोड़ो अपने -अपने मजहब की बातें
आओ मिलकर एक मजहब बनाते हैं।

सौहार्द से वशीभूत आपसी भाईचारे से
सजा एक नवभारत बनाते हैं।

जहां न हो कोई भगवा और न हरा रंगा
बस सभी के हाथो में हो एक ही तिरंगा ।

बन तु अश्फाक मैं बिस्मिल्ला बनता हूं।
फिर से कौमी एकता का इतिहास गढ़ता हूं।

-आदित्य रहब़र
गंगापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nidhhi Mukesh

22 कविताएं

View Profile

Sarthak Piyush

28 कविताएं

View Profile