विज्ञापन

गीत

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो रहता हो सदा मुझमें वही हमराज़ दे मौला ।
        
                                                    
                            
जो लगती हो सदा मधुमय वही आवाज़ दे मौला ।
ये पिंजरे में पड़े पंछी कभी वो उड़ नहीं पाते,
जो उड़ता हो सदा नभ में वही परवाज़ दे मौला ।
नाकामी इस कदर फैली युवाओ में नहीं देखी,
जो भर दे दम युवाओ में वही आगाज़ दे मौला ।
ना जाने कब सुनी वो धुन जिसे मन गुनगुनाता था,
जो जचता हो सदा मन को वही अब साज़ दे मौला ।
ये सर पर क्यूँ चढ़ाते है खुदी के लाल को बाबा,
वो बूढ़ा मर रहा घर में न इतना नाज़ दे मौला ।



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all