यूँ पलक पर जगमगाना दो घड़ी का ऐश है
रौशनी बन कर मिरे अंदर ही अंदर फैल जा
- मुज़फ़्फ़र हनफ़ी
अगर पलक पे है मोती तो ये नहीं काफ़ी
हुनर भी चाहिए अल्फ़ाज़ में पिरोने का
- जावेद अख़्तर
विज्ञापन
पलक झपकने में कुछ ख़्वाब टूट जाते हैं
जो बुत-शिकन है वही लम्हा बुत-तराश भी था
- तनवीर अहमद अल्वी
बैरन रीत बड़ी दुनिया की आँख से जो भी टपका मोती
पलकों ही से उठाना होगा पलकों ही से पिरोना होगा
- मीराजी
जाने क्या हो गया है पता ही नहीं;
कोई सपना पलक पर बसा ही नहीं
- चंद्रभानु भारद्वाज
पलक का मोती सफ़हो पर आ छलका
देखो फिर से कोई गज़ल बनने को है
- अज्ञात
रात भर तेरी तस्वीर को देखता रहा लेकिन
झपकी एक बार भी मेरी पलक तो नहीं
- अज्ञात
पलक झुकाकर सलाम करते हैं
दिल की दुआ आपके नाम करते हैं
- अज्ञात
ए पलक तू बन्द हो जा
ख्बाबों में उसकी सूरत तो नजर आयेगी
- अज्ञात