विज्ञापन

एहसास के समंदर में गोते लगाती 'कश्ती' पर शायरों के अल्फ़ाज़

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

कश्ती को ग़ज़लों में कई तरह के बिम्ब की तरह प्रयोग किया गया है। कभी वह जीवन के भंवर से उबारती है तो कभी तूफ़ानो का सामना करती है। जानें और किन अर्थों में कश्ती के सहारे शायरों ने अपने कलामों को किनारे पर लगाया है। 

कश्ती को कश्ती कह देना मुमकिन था आसान न था
दरियाओं की ख़ाक उड़ाई मल्लाहों से यारी की
- ज़ुल्फ़िक़ार आदिल


मोहब्बत एक कश्ती मुख़्तसर सी
तमन्नाओं का दरिया बे-कराँ है
- बकुल देव

विज्ञापन

झील पतवार वापस न देगी कभी
अपनी कश्ती अब अपने सहारे उठा
- कृष्ण बिहारी नूर


समुंदर की तुझ को दुआ है कि अब तू
किनारे पे कश्ती डुबोया करेगा
- जीना क़ुरैशी

कश्ती चला रहा है मगर किस अदा के साथ
हम भी न डूब जाएँ कहीं ना-ख़ुदा के साथ
- अब्दुल हमीद अदम


अच्छा यक़ीं नहीं है तो कश्ती डुबा के देख
इक तू ही नाख़ुदा नहीं ज़ालिम ख़ुदा भी है
- क़तील शिफ़ाई

दरिया के तलातुम से तो बच सकती है कश्ती
कश्ती में तलातुम हो तो साहिल न मिलेगा
- मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद


उस ना-ख़ुदा के ज़ुल्म ओ सितम हाए क्या करूँ
कश्ती मिरी डुबोई है साहिल के आस-पास
- हसरत मोहानी

कभी मेरी तलब कच्चे घड़े पर पार उतरती है
कभी महफ़ूज़ कश्ती में सफ़र करने से डरता हूँ
- फ़रीद परबती


अगर ऐ नाख़ुदा तूफ़ान से लड़ने का दम-ख़म है
इधर कश्ती न ले आना यहाँ पानी बहुत कम है
- दिवाकर राही

7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all