विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस: कुछ ख़ास शेर

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

युवा वह पीढ़ी है जिसके मजबूत कंधों पर ही देश का भविष्य टिका होता है। लेकिन अगर कहीं यह कमज़ोर हो जाते हैं तो राष्ट्र भी अंधकार में जा सकता है। इसलिए इन पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत है। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन भी इसी को ध्यान में रखकर किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार व बाकी लोगों का ध्यान युवाओं का समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए था। इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी और आज इसे विश्व भर में मनाया जाता है। इन्हीं युवाओं के लिए कुछ अशआर जिनसे उन्हें एक नया उत्साह और संचार मिल सके 


हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं
- जिगर मुरादाबादी


हयात ले के चलो कायनात ले के चलो
चलो तो सारे ज़माने को साथ ले के चलो
- मख़दूम मुहिउद्दीन

विज्ञापन

कैसे आकाश में सूराख़ नहीं हो सकता
एक पत्थर तो तबीअत से उछालो यारो
- दुष्यंत कुमार


बारे दुनिया में रहो ग़म-ज़दा या शाद रहो
ऐसा कुछ कर के चलो याँ कि बहुत याद रहो
- मीर तक़ी मीर

तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा
तिरे सामने आसमाँ और भी हैं
- अल्लामा इक़बाल


जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं
वही दुनिया बदलते जा रहे हैं
- जिगर मुरादाबादी

वक़्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमाँ
हम अभी से क्यूँ बताएँ क्या हमारे दिल में है
- बिस्मिल अज़ीमाबादी


जलाने वाले जलाते ही हैं चराग़ आख़िर
ये क्या कहा कि हवा तेज़ है ज़माने की
- जमील मज़हरी

उसे गुमाँ है कि मेरी उड़ान कुछ कम है
मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है
- नफ़स अम्बालवी


हार हो जाती है जब मान लिया जाता है
जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है
- शकील आज़मी

7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamal jha

90 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10985 कविताएं

View Profile