विज्ञापन

मुझे प्राप्त है जनता का बल वह बल मेरी कविता का बल - केदारनाथ अग्रवाल

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

मुझे प्राप्त है जनता का बल


वह बल मेरी कविता का बल
मैं उस बल से
शक्ति प्रबल से
एक नहीं-सौ साल जिऊंगा
काल कुटिल विष देगा तो भी
मैं उस विष को नहीं पिऊंगा

मुझे प्राप्त है जनता का स्वर
वह स्वर मेरी कविता का स्वर
मैं उस स्वर से
काव्य-प्रखर से
युग-जीवन के सत्य लिखूंगा
राज्य अमित धन देगा तो भी
मैं उस धन से नहीं बिकूंगा
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7484 कविताएं

View Profile