विज्ञापन

कवि प्रदीप: कभी-कभी खुद से बात करो, कभी ख़ुद से बोलो

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


कभी-कभी खुद से बात करो, कभी ख़ुद से बोलो।
अपनी नज़र में तुम क्या हो? ये मन की तराजू पर तोलो।
कभी-कभी ख़ुद से बात करो।
कभी-कभी ख़ुद से बोलो।

हरदम तुम बैठे ना रहो-शौहरत की इमारत में।
कभी-कभी ख़ुद को पेश करो आत्मा की अदालत में।
केवल अपनी कीर्ति न देखो- कमियों को भी टटोलो।
कभी-कभी ख़ुद से बात करो।
कभी-कभी ख़ुद से बोलो।

दुनिया कहती कीर्ति कमा के, तुम हो बड़े सुखी।
मगर तुम्हारे आडम्बर से, हम हैं बड़े दु:खी।
कभी तो अपने श्रव्य-भवन की बंद खिड़कियां खोलो।
कभी-कभी ख़ुद से बात करो।
कभी-कभी ख़ुद से बोलो।

ओ नभ में उड़ने वालो, जरा धरती पर आओ।
अपनी पुरानी सरल-सादगी फिर से अपनाओ।
तुम संतो की तपोभूमि पर मत अभिमान में डालो।
अपनी नजर में तुम क्या हो? ये मन की तराजू में तोलो।
कभी-कभी ख़ुद से बात करो।
कभी-कभी ख़ुद से बोलो।  
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajni Ray

43 कविताएं

View Profile

Lalit Dadhich

628 कविताएं

View Profile

Kavi Girish Sharma Shagird

17 कविताएं

View Profile

Om Gopal

1118 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

535 कविताएं

View Profile