विज्ञापन

मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का,  उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले 

काव्य डेस्क

Irshaad
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले 
        
                                                    
                            
बहुत निकले मेरे अरमां लेकिन फिर भी कम निकले 

डरे क्यूं मेरा क़ातिल क्या रहेगा उसकी गर्दन पर 
वो ख़ूं जो चश्म-ए-तर से उम्र भर यूँ दम-ब-दम निकले 

निकलना ख़ुल्द से आदम का सुनते आए हैं लेकिन 
बहुत बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले 

भरम खुल जाए ज़ालिम तेरे क़ामत की दराज़ी का 
अगर इस तुर्रा-ए-पुर-पेच-ओ-ख़म का पेच-ओ-ख़म निकले 

मगर लिखवाए कोई उसको ख़त तो हम से लिखवाए 
हुई सुब्ह और घर से कान पर रख कर क़लम निकले 

हुई इस दौर में मंसूब मुझ से बादा-आशामी 
फिर आया वो ज़माना जो जहाँ में जाम-ए-जम निकले 

हुई जिनसे तवक़्क़ो' ख़स्तगी की दाद पाने की 
वो हम से भी ज़ियादा ख़स्ता-ए-तेग़-ए-सितम निकले 

मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का 
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले 

कहां मय-ख़ाने का दरवाज़ा 'ग़ालिब' और कहाँ वाइ'ज़ 
पर इतना जानते हैं कल वो जाता था कि हम निकले 

- मिर्ज़ा ग़ालिब
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all