विज्ञापन

अरुण कमल: सारा लोहा उन लोगों का अपनी केवल धार

काव्य डेस्क

Irshaad
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  कौन बचा है जिसके आगे 
इन हाथों को नहीं पसारा 

यह अनाज जो बदल रक्त में 
टहल रहा है तन के कोने-कोने 
यह क़मीज़ जो ढाल बनी है 
बारिश सर्दी लू में 
सब उधार का, माँगा-चाहा 
नमक-तेल, हींग-हल्दी तक 
सब क़र्ज़े का 
यह शरीर भी उनका बंधक
 
विज्ञापन

अपना क्या है इस जीवन में 
सब तो लिया उधार 
सारा लोहा उन लोगों का 
अपनी केवल धार। 
 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all