विज्ञापन

ओम् प्रकाश आदित्य की हास्य कविता- अरे मनहूस एक बार तो तू हँस दे!

काव्य डेस्क

Hasya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            हास्य रस सुनके भी टस से न मस हुआ
        
                                                    
                            
सरस न लगी हो तो व्यंग्य ही तू कस दे

धन नहीं माँगता सुमन नहीं माँगता मैं,
नहीं चाहता हूँ मुझे यश का कलश दे,

गा गा के सुनाई मैंने तुझे कविताई भाई,
भूल हुई अब न सुनाऊँगा बकस दे

घूस-सा मुँह लिए हुए फूस-सा पड़ा हुआ है
अरे मनहूस एक बार तो तू हँस दे!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile

Brijesh saroj

1 कविता

View Profile