फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस का शपथ ग्रहण आज; भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान किया

Thu, 08 Aug 2024 07:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार की रात शपथ लेगी। देश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने कहा कि प्रो. यूनुस बृहस्पतिवार को ही पेरिस से ढाका लौट रहे हैं। वहीं, यूनुस ने लोगों से शांति बनाए रखने और हिंसा से दूर रहने की अपील की है। इधर, सबको चौंकाते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने समर्थन करने के लिए सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सबकी ऋणी रहेंगी। उन्होंने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में मां को याद करते हुए लिखा कि उनकी हिम्मत टूट चुकी है। इसके अलावा, भारत के लिए विनेश फोगाट का मामला शांत हुआ नहीं था कि अब पहलवान अंतिम पंघाल विवादों में फंसती दिख रही हैं। अंतिम ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 53 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यह वही भार वर्ग है जिसमें पहले विनेश हिस्सा लेती थीं। हैरानी की बात यह है कि अंतिम भी विवादों में फंस गई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

मोहम्मद यूनुस - फोटो : amarujala.com
Bangladesh Interim Govt: मोहम्मद यूनुस का शपथ ग्रहण आज
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार की रात शपथ लेगी। देश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने कहा कि प्रो. यूनुस बृहस्पतिवार को ही पेरिस से ढाका लौट रहे हैं। वहीं, यूनुस ने लोगों से शांति बनाए रखने और हिंसा से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, यदि हम हिंसा का रास्ता चुनेंगे, तो सब कुछ नष्ट हो जाएगा। शांत रहें और देश के पुनर्निर्माण के लिए तैयार रहें। पढ़ें पूरी खबर...

विनेश फोगाट (फाइल) - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान किया
Vinesh Phogat Retirement: 
सबको चौंकाते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने समर्थन करने के लिए सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सबकी ऋणी रहेंगी। उन्होंने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में मां को याद करते हुए लिखा कि उनकी हिम्मत टूट चुकी है। इससे पहले पहलवान विनेश ने खेल पंचाट में अपील करते हुए ओलंपिक का रजत पदक संयुक्त रूप से देने की अपील की थी। उनकी अपील पर आज फैसला आने की उम्मीद है। हालांकि, इस फैसले से पहले ही विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान करते हुए अपने करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया। पढ़ें पूरी खबर...

अंतिम पंघाल - फोटो : PTI
पेरिस से एक और बुरी खबर, अब पहलवान अंतिम पंघाल विवादों में
भारत के लिए विनेश फोगाट का मामला शांत हुआ नहीं था कि अब पहलवान अंतिम पंघाल विवादों में फंसती दिख रही हैं। अंतिम ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 53 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यह वही भार वर्ग है जिसमें पहले विनेश हिस्सा लेती थीं। हैरानी की बात यह है कि अंतिम भी विवादों में फंस गई हैं। युवा पहलवान अंतिम और उनकी बहन को पेरिस से निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम ने खेल गांव से अपना निजी सामान लेने के लिए अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को सौंप दिया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। ऐसे में फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा अनुशासनात्मक उल्लंघन का आरोप लगाए जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने संज्ञान लिया है। भारतीय पहलवान अंतिम, उनकी बहन और उनके सहयोगी स्टाफ को भारत वापस भेजने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
नीरज से टोक्यो का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, हॉकी टीम से भी कांस्य की आस
भारत को पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी। क्वालिफिकेशन दौर में पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली नीरज अपना खिताब बचाए रखने के लिए उतरेंगे। दूसरी ओर, स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी कांस्य पदक के साथ अपने अभियान को समाप्त करना चाहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

चुनाव आयोग - फोटो : ANI
J&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। इसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम वीरवार से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। पहले दिन वीरवार को टीम कश्मीर जाएगी और चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

संसद - फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब
बोहरा-आगाखानी के लिए होगा अलग बोर्ड: बदलेगा वक्फ परिषद का चेहरा
वक्फ बोर्ड को मिली असीमित शक्तियों पर अंकुश लगाने और बेहतर प्रबंधन व पारदर्शिता के लिए सरकार लोकसभा में बृहस्पतिवार को दो विधेयक पेश कर सकती है। पहले विधेयक के जरिये सरकार मुसलमान वक्फ अधिनियम 1923 को समाप्त करेगी, जबकि दूसरे से मुसलमान वक्फ अधिनियम 1995 में 44 संशोधन किए जाएंगे। सरकार इस विधेयक में बोहरा-आगाखानी के लिए अलग वक्फ बोर्ड का प्रावधान करेगी और किसी की संपत्ति को वक्फ की संपत्ति घोषित करने के अधिकार से संबंधित धारा 40 को समाप्त कर देगी। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
दिल्ली-मुंबई-कोलकाता रेल मार्ग अगले वर्ष मार्च तक कवच सिस्टम से लैस होंगे
मानवीय भूल की वजह से हो रहे ट्रेन हादसों को रोकने के लिए रेलवे एक्शन मोड में है। रेलवे विभाग ने ट्रेनों की टक्कर को देखते हुए रेल मार्गों को कवच सिस्टम से लैस करने में तेजी लाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि अगले साल मार्च तक दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता रूट को कवच सिस्टम से लैस कर लिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-चेन्नई रेलवे ट्रैक को भी कवच सिस्टम से लैस करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

एआई तकनीक। - फोटो : free pic
माइक्रोसॉफ्ट-TCS और अमेजन सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड
कर्मचारियों की प्रगति की राह पर आगे बढ़ने के मौके, बेहतर वित्तीय स्थिति और अच्छी प्रतिष्ठा के लिहाज से माइक्रोसॉफ्ट भारत का सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरा है। इस मामले में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दूसरे और अमेजन तीसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Delhi : रक्षाबंधन पर माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें दो ट्रेन नई दिल्ली से चलेगी और तीसरी वैष्णो देवी-दिल्ली जंक्शन-वाराणसी के बीच चलेगी। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से इंदौर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

आर्यन, सुहाना, ताहा शाह व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
आर्यन-सुहाना खान ने 'हीरामंडी' के 'ताजदार' के साथ की पार्टी
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बच्चे-सुहाना खान और आर्यन जब किसी पार्टी में पहुंचते हैं तो चार चांद लग जाते हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी से जुड़ी खबरें, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होती हैं। एक बार फिर ऐसा हो रहा है। इस बार आर्यन खान और सुहाना, दोनों भाई बहन एक्टर ताहा शाह के साथ पार्टी करते नजर आए हैं। तस्वीरें खुद ताहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें