नई सरकार का बहुप्रतीक्षित बजट पेश हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच जुलाई को संसद में इसे पेश किया। बजट 2019 से जुड़ी सभी खबरें और विश्लेषण यहां पढ़ें।
शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश कर दिया। दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के काम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की। इस बजट के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने दोनों पर एक रुपये की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल एक रुपये महंगे हो जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश किया। दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के दाम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की। इस बजट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं यहां पढ़ें पूरी खबर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में पूर्ण आम बजट पेश किया। बजट में एक ओर जहां गरीबों को कुछ तोहफे दिए गए वहीं सुपररिच यानी बहुत ज्यादा अमीर लोगों पर आयकर की दर बढ़ाई गई है। दूसरी तरफ मध्यम वर्ग को कोई रियायत नहीं मिली है। हालांकि मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदने के लिए कर्ज पर मिलने वाली छूट को दो लाख से बढ़ाकर साढ़े तीन लाख कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट के कागजों को सूटकेस की जगह लाल कपड़े के फोल्डर में लाने पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तंज कसा है। चिदंबरम ने कहा कि भविष्य में जब कांग्रेस का वित्त मंत्री बजट पेश करेगा तो वह डॉक्यूमेंट को आईपैड में ले जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर