फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबला आज, क्या बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा?

Sat, 06 Jul 2019 10:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लीड्स मौसम - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय टीम आज लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेलेगी। टीम इंडिया चाहेगी कि आखिरी लीग मुकाबले में श्रींलका को मात देकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज हो जाए, हालांकि इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका से हारना होगा। विश्व कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका नौवी बार आमने सामने होंगे।

विज्ञापन


इससे पहले हुए सात मुकाबलों में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। श्रीलंकाई टीम ने आठ मैचों में से चार में जीत दर्ज की है, वहीं भारतीय टीम को तीन में जीत हासिल हुई है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला है।2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। आज खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी वो श्रीलंका को हराकर विश्व कप में नंबर एक पायदान पर जगह बना ले, लेकिन इसके लिए खेल का होना जरूरी है, यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो दर्शकों का मजा किरकिरा हो जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा लीड्स में मौसम और क्या कहता है पिच का मिजाज।

मौसम

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
लीड्स में 11 फीसदी बारिश की होने की संभावान जताई जा रही है।  वहां के समयानुसार एक से दो बजे के बीच हल्की बूंदाबंदी हो सकती है। 70 फीसदी तक अनुमान है कि पूरे मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।

 
विज्ञापन

पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा वर्ल्डकप में टीम इंडिया आठ मैच खेल चुकी है। कोहली एंड टीम का लीड्स में यह पहला मैच है। ऐसे में यहां की पिच से भारतीय खिलाड़ी अच्छे से वाकिफ नहीं हैं। लीड्स की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद जताई जा रही, हालांकि पहले दो मैचों में पिच ने स्पिनरों को काफी हद तक मदद की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें