हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। गांव सनियाना से गुजर रही भाखड़ा नहर में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक कार गिर गई। कार में दंपती और उनका तीन वर्षीय बेटा था। दंपती कार से नरवाने से भूना की तरफ जा रहे थे। इसी वक्त हादसा हो गया। हालांकि पीछे दूध की गाड़ी आ रही थी। उसके चालक ने तत्परता दिखाते हुए नहर में डूब रहे कार चालक को रस्सा डालकर बाहर निकाल लिया लेकिन महिला व मासूम बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गए।
पढ़ें पूरी खबर
अजुर्न अवॉर्डी पहलवान डीएसपी गीतिका जाखड़ व उनके भाई पर पिटाई करने का आरोप
अर्जुन अवॉर्डी पहलवान फतेहाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात अग्रोहा निवासी गीतिका जाखड़ व उनके नायब तहसीलदार भाई बलराम पर उनके चाचा ने मारपीट का आरोप लगाया है। विवाद अग्रोहा गांव स्थित पैतृक मकान को लेकर है। मामले की शिकायत अग्रोहा थाने में दी गई है। अग्रोहा थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई।
पढ़ें पूरी खबर
खुलासा: हरियाणा की आधी से अधिक आबादी उच्च रक्तचाप की चपेट में
हरियाणा की आधी से अधिक आबादी उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की चपेट में है। हाइपरटेशन की व्यापकता प्रदेश में 52.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बनारस हिंदु विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। इस रोग की व्यापकता के मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से भी आगे हैं।
पढ़ें पूरी खबर