Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृषभ राशि के जातक धैर्यवान, मेहनती और स्थिर विचारों वाले होते हैं। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं से प्रेम होता है। ये अपने निर्णयों में अडिग रहते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंद कर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े और आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
उपाय
वृषभ राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होता है।
वृषभ राशि के लोग शुक्रवार के दिन और पूर्णिमा तिथि को शुक्र ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
वृषभ राशि के लोग बुधवार को हरे रंग की चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।