वृषभ राशि के जातक धैर्यवान, मेहनती और स्थिर विचारों वाले होते हैं। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं से प्रेम होता है। ये अपने निर्णयों में अडिग रहते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। यदि आपकी कोई बात परेशान कर रहे थी, तो आप उसको लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ में बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
वृषभ राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होता है।
वृषभ राशि के लोग शुक्रवार के दिन और पूर्णिमा तिथि को शुक्र ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
वृषभ राशि के लोग बुधवार को हरे रंग की चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।