तुला राशि के लोग संतुलन प्रिय, सौम्य और न्यायप्रिय होते हैं। इन्हें सौंदर्य और कला से प्रेम होता है। ये दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रे, रो, रा, ता, ते, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अच्छा धन कमाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपके बॉस आपके दिए सुझावों का स्वागत करेंगे। किसी नये वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है।
विज्ञापन
उपाय
तुला राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी के मंत्र 'ऊँ महालक्ष्म्यै नमः' का जाप करना चाहिए।
भगवान शंकर और हनुमान जी का पूजन करना तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
इसके अलावा तुला राशि वालों को गाय को केला खिलाना चाहिए और गुड़ का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।