सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता वाले और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें प्रशंसा और ध्यान पसंद होता है। ये साहसी होते हैं, लेकिन कभी-कभी अहंकारी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
म, मे, मी, टे, टा, टी
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप कुछ सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़े में पडने से अच्छा है कि आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करें।
विज्ञापन
उपाय
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए इनको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शनि की दुष्प्रभाव से बचने के सिंह राशि को लोगों को शनिवार को शाम के समय छाया दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।