सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता वाले और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें प्रशंसा और ध्यान पसंद होता है। ये साहसी होते हैं, लेकिन कभी-कभी अहंकारी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
म, मे, मी, टे, टा, टी
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आप अपने कारोबार के कामों को लेकर भाग दौड़ में अधिक रहेगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। संतान को किसी परीक्षा के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए इनको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शनि की दुष्प्रभाव से बचने के सिंह राशि को लोगों को शनिवार को शाम के समय छाया दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।