Aaj Ka Singh Rashifal: आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपको कुछ नजदीकी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें तुरंत आगे ना बढ़ाएं।
आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपको कुछ नजदीकी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको अपने बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पार्टनरशिप में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। यदि आपको कोई एलर्जी आदि से संबंधित समस्या है, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन का उपाय
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न करने से दिन सफलता से भरा रहेगा। सुबह-सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें। कोई भी काम शुरू करने से पहले कुछ मीठा अवश्य खाएं। इसके अलावा बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।