मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर असमंजस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। भाई व बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।