Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने दिल में दिमाग दोनों खोल कर रखे, तभी कोई काम करें।
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने दिल में दिमाग दोनों खोल कर रखे, तभी कोई काम करें। आपका कोई विरोधी फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। किसी की कहीं सुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
विज्ञापन
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को साबुत मूंग भिगोकर कबूतरों को खिलाना चाहिए।
गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वाले भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।