मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, मिलनसार और जिज्ञासु होते हैं। ये जल्दी नई चीजें सीखते हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अस्थिर और अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
के, को, क, घ, छ, ह, ड
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। यदि आपके और जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमियां चल रही थी, तो उन्हें भी आप दूर करने की कोशिश करें। आप जीवनसाथी कहीं डिनर डेट पर लेकर जाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ नए कामों को शामिल करेंगे और कुछ बदलाव आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी किसी ने काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को भोलेनाथ के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे साधक के जीवन में खुशियों का वास होता है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Shani Gochar And Surya Grahan: शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का महासंयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।