मेष राशि वाले लोग उत्साही, आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। वे किसी भी काम को जोश और ऊर्जा के साथ करने में विश्वास रखते हैं। नेतृत्व की क्षमता उनमें स्वाभाविक रूप से होती है, जिससे वे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। नई चुनौतियों का सामना करने और जोखिम उठाने में उन्हें आनंद आता है। हालांकि, कभी-कभी वे जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं और अधीर हो सकते हैं। उनके अंदर स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भावना प्रबल होती है, जिससे वे किसी के नियंत्रण में रहना पसंद नहीं करते।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपकी कोई बड़ी डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको किसी घर मकान की खरीदारी करने से पहले अपने पिताजी से राय लेनी होगी और आप यदि ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
उपाय
- उपाय- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नामों का मंत्र जप करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
- हर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।