Aaj Ka Meen Rashifal: आज के दिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि कोई टेंशन हो सकती है। पिताजी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।
मीन राशि के लोग कल्पनाशील, संवेदनशील और दयालु होते हैं। इन्हें कला, संगीत और आध्यात्मिकता में रुचि होती है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही भावुक और यथार्थ से दूर रहने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, चा, ची, झ, दो, दू
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि कोई टेंशन हो सकती है। पिताजी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपके कुछ अनोखे प्रयास रंग लायेंगे और आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप अपने घर में साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक फैलने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए मीन राशि वालों को गुरुवार के दिन पीली चीजें दान करनी चाहिए।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
मंगलवार के दिन मीन राशि वालों को हनुमान जी की पूजा और उन्हें लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।