Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष किसी के किसी व्यक्ति से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है।
मीन राशि के लोग कल्पनाशील, संवेदनशील और दयालु होते हैं। इन्हें कला, संगीत और आध्यात्मिकता में रुचि होती है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही भावुक और यथार्थ से दूर रहने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, चा, ची, झ, दो, दू
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष किसी के किसी व्यक्ति से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को सहयोगियों से काफी राहत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए मीन राशि वालों को गुरुवार के दिन पीली चीजें दान करनी चाहिए।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
मंगलवार के दिन मीन राशि वालों को हनुमान जी की पूजा और उन्हें लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।