मीन राशि के लोग कल्पनाशील, संवेदनशील और दयालु होते हैं। इन्हें कला, संगीत और आध्यात्मिकता में रुचि होती है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही भावुक और यथार्थ से दूर रहने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, चा, ची, झ, दो, दू
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जरूरी कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम से ज्यादा खर्च रहेंगे। अपने बढ़ते खर्चों पर यदि आपने समय रहते लगाम नहीं लगायी, तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी योजना में धन सोच समझ कर लगाए। आपको जल्दबाजी मे लिए गए निर्णय को लेकर बाद में पछतावा होगा। आपका कोई काम बनते बनते रुक सकता है।
विज्ञापन
उपाय
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए मीन राशि वालों को गुरुवार के दिन पीली चीजें दान करनी चाहिए।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
मंगलवार के दिन मीन राशि वालों को हनुमान जी की पूजा और उन्हें लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।