मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं उनके सीनियर की मदद से दूर होते देख रही हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
उपाय
- मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
- धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।