मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में तेजी आएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। अपने मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपने कर्जो से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपको परेशानी देंगे। आपका कोई धन को लेकर यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
उपाय
- मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
- धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।