Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन आपके लिए अपने कामो में सोच समझ कर बदलाव करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामो में सोच समझ कर बदलाव करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई सरकारी काम मिले, तो आप उसमें ढील बिलकुल न दें। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। संतान परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेगी। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।