आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका किसी नए मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।