आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
मंत्र जाप: कुंभ राशि के जातक आर्थिक संकट से निजात पाने के लिए 'ॐ गणसेनाय नमः' मंत्र का जप करें।
उपाय: बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को गुड़ मिश्रित मालपुआ अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।