आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रूपए पैसे से संबंधित मामले में अपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको उस भरोसे को तोड़ सकता है। बिजनेस में आपको समय देना होगा, नहीं तो आपके सहयोगी आपका कोई भारी नुकसान करवा सकते हैं। आपके खर्च भी आपको थोड़ा समस्या देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी।
मंत्र जाप : कुंभ राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ पातालेश्वर नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
उपाय: कुंभ राशि के जातक सरसों के तेल की कुछ बूंदे भगवान शंकर पर चढ़ाएं। फिर उसके ऊपर से जल चढ़ाएं। उसके बाद, भगवान शंकर के मंदिर में नींबू व सरसों के तेल की बोतल का अवश्य दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।