कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में पूरी सजगता दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। बांस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
उपाय
- कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
- कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान शिव के उपासक हैं।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
- इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल, चमड़े के जूते, उड़द की दाल, छाते, और काले कंबल का दान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।