कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा और उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें। किसी नये वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं। आपको करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी।
उपाय
- कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
- कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान शिव के उपासक हैं।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
- इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल, चमड़े के जूते, उड़द की दाल, छाते, और काले कंबल का दान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।