कर्क राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार से गहरा जुड़ाव रखने वाले होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और देखभाल करने वाले स्वभाव के होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक भावुक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ह, हे, हो, डा, ही, डो
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखती होगी, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम बिगड़ते-बिगड़ते रह सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
उपाय
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास पंचमुखी दीपक जलाएं।
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चंद्र से जुड़ी चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।