कर्क राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार से गहरा जुड़ाव रखने वाले होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और देखभाल करने वाले स्वभाव के होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक भावुक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ह, हे, हो, डा, ही, डो
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप दोस्तों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी समस्या को छोटा ना समझे। आपके शत्रु भी आप पर हावी रहेंगे।
विज्ञापन
उपाय
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास पंचमुखी दीपक जलाएं।
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चंद्र से जुड़ी चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।