Aaj Ka Kark Rashifal: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्क राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार से गहरा जुड़ाव रखने वाले होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और देखभाल करने वाले स्वभाव के होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक भावुक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ह, हे, हो, डा, ही, डो
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आप किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपकी व्यर्थ की चिताओं को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें भी आपको वाहन थोड़ा सावधान में कर चलाना होगा। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उपाय
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास पंचमुखी दीपक जलाएं।
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चंद्र से जुड़ी चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।