कन्या राशि के जातक बुद्धिमान, व्यवस्थित और मेहनती होते हैं। ये हर चीज में पूर्णता चाहते हैं और विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक चिंतित और आलोचनात्मक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
प, ष, ण, पे, पो, प
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिससे बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
उपाय
कन्या राशि के लोग बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को गुड़ से बना मोदक चढ़ाना शुभ साबित होता है।
कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।