कन्या राशि के जातक बुद्धिमान, व्यवस्थित और मेहनती होते हैं। ये हर चीज में पूर्णता चाहते हैं और विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक चिंतित और आलोचनात्मक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
प, ष, ण, पे, पो, प
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को किसी नए स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाएं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।
विज्ञापन
उपाय
कन्या राशि के लोग बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को गुड़ से बना मोदक चढ़ाना शुभ साबित होता है।
कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।