कन्या राशि के जातक बुद्धिमान, व्यवस्थित और मेहनती होते हैं। ये हर चीज में पूर्णता चाहते हैं और विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक चिंतित और आलोचनात्मक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
प, ष, ण, पे, पो, प
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको अच्छी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दुर करना होगा। आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई ना करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
विज्ञापन
उपाय
कन्या राशि के लोग बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को गुड़ से बना मोदक चढ़ाना शुभ साबित होता है।
कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।