कन्या राशि के जातक बुद्धिमान, व्यवस्थित और मेहनती होते हैं। ये हर चीज में पूर्णता चाहते हैं और विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक चिंतित और आलोचनात्मक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
प, ष, ण, पे, पो, प
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी कोई डील पार्टनरशिप में फाइनल होगी। आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। आपको अपने पारिवारिक मामलों को भी निपटाने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।
विज्ञापन
उपाय
कन्या राशि के लोग बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को गुड़ से बना मोदक चढ़ाना शुभ साबित होता है।
कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।